धर्म/संस्कृति डेस्क।।

चंडीथान (महराजगंज): कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। शास्त्रों, वेद-पुराणों में इस दिन को विशेष महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने का फल पूरे साल गंगा स्नान करने के बराबर मिलता है। 

Kartik Purnima was celebrated across the country, devotees took a dip in the Ganges
Kartik Purnima was celebrated across the country

आज सोमवार को जिले के ग्राम चंडीथान के चंडी माता मंदिर पहुंचकर भक्तों ने पूजा अर्चना करने के साथ ही घाट पर स्नान किया। यहाँ मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारत सहित नेपाल के हजारों लोग शामिल हुए। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन के बाद मेला समाप्त हुआ।

कोरोना महामारी को देखते हुए प्रसार भारती महराजगंज द्वारा लोगों में मास्क वितरित किया गया। इस दौरान सेवा भारती महराजगंज के संगठन मंत्री संदीप सिंह, रोजगार कर्मचारी संघ के नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विरेंदर मौर्या सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here