World Hindu Federation Nepal

chauthastambhup.com । नौतनवां ।

आज दिनाँक 12/12/2021 दिन रविवार को महराजगंज जनपद के नौतनवां कस्बे में स्थित हियुवा कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव योगी अलखनाथ जी महाराज ने नेपाल में भारत की स्थिति को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। दरअसल अलखनाथ महाराज नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित विश्व हिंदू महासंघ के तीन दिवसीय हिंदू महासम्मेलन से रविवार को भारत लौटे हैं।

महासचिव योगी अलखनाथ जी महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “नेपाल के अंदर भारत व हिन्दू विरोधी विचारधारा बढ़ती जा रही है। इसका प्रमुख कारण हमारे शत्रु देश हैं। जिसमें चीन की कम्युनिस्ट विचारधारा और पाकिस्तान की कट्टर इस्लामी विचारधारा प्रमुख है। चीन और पाकिस्तान भारत के खिलाफ नेपाल में षड्यंत्र रच रहे हैं। इनके षड्यंत्र से ही नेपाल में राजसत्ता समाप्त हुई थी। जिससे विश्व का एकमात्र हिंदू राष्ट्र नेपाल का अस्तित्व खतरे में पड़ गया।”

World Hindu Federation Nepal

उन्होंने यह भी कहा कि, “अगर देश है तो धर्म है। हिंदुत्व ही देश है और देश ही धर्म है। जब हिन्दू बचेंगे तभी देश बचेगा। हिंदू राष्ट्र नेपाल के अस्तित्व को बचाने के लिए वहाँ राजसत्ता की वापसी आवश्यक है। जिसके लिए नेपाल की जनता को मुखर होना पड़ेगा। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश में केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यदि कांग्रेस की सरकार होती तो अब तक इस देश को काफी नुकसान हो चुका होता।

कांग्रेस के शासनकाल में भारत और नेपाल की सीमा से लगातार राजद्रोही तत्वों की घुसपैठ होती रहती थी, लेकिन जब से केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। तब से घुसपैठ बंद है।” इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, राधेश्याम गुप्ता, जगदीश सहानी, हरिनारायण सिंह लोधी, सागर विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, राजेश मौर्या, मनीष तिवारी, संजय भट्ट, अश्वनी त्रिपाठी, राजकुमार नायक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

World Hindu Federation Nepal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here