Tribal Pride Day nautanwa

chauthastambhup.com । नौतनवां ।

आज दिनाँक 16/11/2021 दिन मंगलवार को वनवासी कल्याण आश्रम ने नौतनवां कस्बे के जयहिंद मैरेज हॉल में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को “जनजाति गौरव दिवस एवं दीपावली मिलन” समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वनवासी कल्याण आश्रम से संबंधित एक डॉक्युमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई।

यह भी पढ़ें:-

● मंदिर बनने से पहले ही राम जन्मभूमि ट्रस्ट में सेंध, जालसाजों ने उड़ाए लाखों रुपए

● मां भगवती जागरण में शामिल हुई प्रसिद्ध लोक गायिका देवी, सुरीली आवाज से बांधा समा

सर्वप्रथम ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए आदिवासी कलाकारों द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद मुख्य अतिथियों ने भारत माता, श्रीराम व भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उत्तराखंड व झारखंड राज्य से आये महिला एवं पुरुष कलाकारों ने अपने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम से समारोह में मौजूद सभी लोगों का मनमोह लिया।

Tribal Pride Day nautanwa

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत प्रचारक सुभाष चंद, विशिष्ट अतिथि के रूप में वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय महामंत्री हरे कृष्ण सिंह व चंद्र राम चौधरी शामिल हुए। साथ ही समारोह में जगदीश गुप्त, ईश्वरशरण अग्रवाल सहित तमाम पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tribal Pride Day nautanwa

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here