खबर जरा-हटके डेस्क।।

 

महिला ने की कार के नम्बर में छेड़छाड़, पुलिस ने काटा रतन टाटा का चालान, पढ़ें आगे क्या हुआ #CSUP_NEWS
Woman tampered with car number

मुंबई: मुंबई में एक महिला द्वारा अपने कार के नम्बर में छेड़छाड़ कर उसे हूबहू रतन टाटा के कार के नम्बर प्लेट की तरह बनाना भारी पड़ गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने महिला के ऊपर केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल महिला कार का नम्बर अपने पसंद के अनुसार रखना चाहती थी। इस लिए उसने कार के नम्बर प्लेट में छेड़छाड़ कर दी। लेकिन उसे पता नहीं चल पाया कि उसने कार का जो नम्बर बदला है, वह हूबहू रतन टाटा के कार की तरह हो गया है। बता दें कि पुलिस को एक जाली नम्बर प्लेट के कार के बारे में शिकायत मिली थी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को पकड़ लिया गया है।

पुलिस के अनुसार रतन टाटा की कार के खिलाफ काटा गया ई-चालान अब फर्जी नम्बर वाली कार पर ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही इसका पैसा आरोपी महिला से वसूल किया जाएगा। महिला एक निजी कंपनी की निदेशक है। महिला के खिलाफ व्हीकल एक्ट में 420 एवं 465 के तहत केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here