chauthastambhup.com । महराजगंज ।

बीते रविवार को उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां गैर मुस्लिम दूल्हे द्वारा निकाह के दौरान उर्दू शब्द का सही से उच्चारण न करने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही घरातियों ने कुछ बारातियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर के रहने वाले लड़के और कोल्हुई की रहने वाली लड़की के बीच सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती बाद में प्यार में बदल गया। दोनों दो साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। लड़का लड़की के घर भी आने-जाने लगा। कुछ समय बाद लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी के लिए हाँ कर दिया। लड़की को लड़के के बारे में सब कुछ पता था।

लेकिन उसने अपने परिजनों को लड़के के दूसरे धर्म के होने की बात नहीं बताई थी। लड़की ने लड़के को इस्लामिक परंपराओं के साथ निकाह करने के लिए भी राजी कर लिया। फिर क्या था दूल्हे राजा ने लगे हाथ लड़की के घरवालों से लॉकडाउन की बात कहकर सिर्फ 5 बारातियों को लाने पर सहमति हासिल कर ली।

सब कुछ प्लान के अनुसार ही चल रहा था कि तय तारीख यानी बीते रविवार को निकाह के दौरान दूल्हे राजा उर्दू के कुछ शब्द बोलने में गड़बड़ा गए। जिससे शातिर मौलवी को दूल्हे पर शक हो गया। पूछताछ करने पर दूल्हे राजा की पोल खुल गई। तलाशी के दौरान दूल्हे के पर्स से एक पैनकार्ड बरामद हुआ। जिसमें फ़ोटो तो दूल्हे का ही था। लेकिन नाम दूसरे धर्म का था।

गुस्साए लोगों ने दूल्हे की कुटाई करते हुए कुछ बरातियों को पुलिस को सौंप दिया। दरअसल लड़की के घरवाले कभी भी लड़के के घर नहीं गए थे। इसलिए वे लड़के के दूसरे मजहब से होने की बात से अनजान थे। जबकि लड़के के परिजनों को भी इस निकाह के बारे में जानकारी नहीं थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और बरातियों को थाने लेकर आई। जहां बारातियों ने बताया कि वे सभी लड़के के दोस्त हैं। हालांकि लड़की अभी भी उसी लड़के से शादी के लिए अड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here