husband cruelty news singrauli

chauthastambhup.com । सिंगरौली ।

हाल ही में अफगानिस्तान पर तालिबान ने एक बार फिर से कब्जा कर लिया है। तालिबान के आने की सबसे बड़ी कीमत वहां की महिलाओं को चुकानी पड़ रही है। तालिबानी राज में अफगानी महिलाओं के अधिकार खत्म होने के साथ ही एक बार फिर से उन पर अत्याचार बढ़ने लगे हैं। अफगानिस्तान में प्रतिदिन महिलाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जिसके बाद पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे हैं कि, तालिबानी एक बार फिर से 1996 से 2001 के बीच शासन करने वाले बर्बर तालिबान की तरफ बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-

● लॉकडाउन में वजन बढ़ा तो मां-बाप ने बॉडी बनाने भेजा जिम सेंटर, सरकारी कर्मचारी की बेटी ट्रेनर के साथ हुई फरार

● इश्क तो इश्क है बस हो ही जाता है, बैंक से पैसा निकालने के दौरान गार्ड और महिला में हुआ प्यार, पांच बच्चों की मां घर से फरार

अफगानिस्तान के अलावा भारत में भी कुछ तालिबानी सोच वाले लोग रहते हैं। जो महिलाओं को जानवरों से भी बदतर समझते हैं। महिला के साथ हैवानियत करने वाला एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से आया है। जहां एक दरिंदे पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिल दिया। 57 वर्षीय दरिंदा पति नीम-हकीम का काम करता है। उसकी अपनी पत्नी से रोजाना बहस और मारपीट होती थी। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

husband cruelty news singrauli

दरअसल आरोपी पति को शक था कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर आये दिन वह पत्नी से मारपीट करता था। इसी बात को लेकर हाल ही में एक बार फिर से पति का पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई-धागे से सिल दिया। किसी तरह से पीड़ित महिला घर से महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में चिकित्सीय जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498, 323, 324 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि इससे पहले पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला का जख्म काफी गहरा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

husband cruelty news singrauli

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here