sweep viral news farenda

chauthastambhup.com । महराजगंज ।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला कुछ लोगों के साथ मिलकर कई दिनों पहले मर चुके बच्चे को झाड़-फूंक से जीवित करने का प्रयास कर रही थी। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें:-

● शिक्षिका ने मांगलिक दोष दूर करने के लिए मासूम छात्र के साथ रचा ली शादी, पुलिस ने दिया जांच का आदेश

● आशिकी तो आशिकी होती है, प्रेमी के घरवालों ने शादी में की आनाकानी तो प्रेमिका ने बुला लिया पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, गणेशपुर ढाला निवासी अशोक गौड़ के 9 वर्षीय पुत्र शिवम की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। जिसके बाद शव को पास के जंगल में दफना दिया गया था। बाद में अशोक के घर झाड़-फूंक करने वाली उषा नामक एक महिला पहुंची और कहने लगी कि मैंने ही तुम्हारे बच्चे को जादू-टोना करके मार दिया है। मैं बच्चे को जादू से कब्र में ही अपने आप से बाहर निकाल कर जिंदा कर सकती हूं। इस प्रकार के अंधविश्वास में फंस कर लड़के के माता-पिता और गांव के कुछ लोग महिला के बहकावे में आ गए। उसके बाद महिला उषा द्वारा मृतक शिवम कि लाश को कब्र से बाहर निकाल निर्वस्त्र होकर पूजा पाठ किया गया। लेकिन बच्चे को जीवित ना कर पाने की दशा में लाश को पुनः कब्र में दफना दिया गया। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

sweep viral news farenda

उक्त घटना के संबंध में फरेंदा पुलिस को सूचना मिली कि, आज गणेशपुर ढाला के पास अशोक गौड़ के घर पर कुछ लोग एकत्रित होकर झाड़-फूंक कर रहे हैं। जिस वजह से वहां पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। जिसमें कुछ महिलाएं भी हैं। वहीं महराजगंज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि, सूचना के बाद पहुंची फरेंदा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ स्थानीय थाने पर अपराध संख्या 236/21, धारा 294, 297, 268, भा०द०वी० के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों का नाम व पता अशोक कुमार पुत्र चंद्रिका, राजन पुत्र चंद्रबली, जानकी पुत्र राज बहादुर साहनी, उषा पत्नी जानकी व लीलावती पत्नी अशोक (निवासी गणेशपुर, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज) है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल वेद प्रकाश यादव, कांस्टेबल सूर्य प्रकाश यादव, कांस्टेबल सियाराम, महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा पांडे, महिला कांस्टेबल गुंजन सिंह व पीआरडी जवान मार्कण्डेय गिरी थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज शामिल रहे।

sweep viral news farenda

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here