महराजगंज डेस्क।।

C S UP NEWS संवाददाता, नौतनवां।।

आज दिनांक 13/03/2021 को अशोका सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में सम्पतिहा चौराहे पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसआरजी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर पीएम मौर्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में महराजगंज से वार्ड नम्बर 13 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रामानुज मौर्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोका समाजिक सेवा समिति के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकेश मौर्य ने की।

Ashoka Social Services Committee honored women, Ramanuja Maurya joined as a special position_
विशिष्ट अथिति के रूप में शामिल हुए रामानुज मौर्य

सबसे पहले मुख्य अतिथियों द्वारा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि रामानुज मौर्य ने कहा कि, अगर समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान और अधिकार मिले, तो हमारा देश और तरक्की करेगा। साथ ही मुख्य अतिथि डॉक्टर एमपी मौर्य ने कहा कि, जहां पर नारी की पूजा होती है। वही देवता का निवास होता है। हमें अपने बेटियों को शिक्षित करना होगा।

Ashoka Social Services Committee honored women, Ramanuja Maurya joined as a special position__
अशोका सामाजिक सेवा समिति ने महिलाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में गणेश मौर्य, महेश मौर्य, धर्मेंद्र चौरसिया, कृष्णानंद मौर्य, माधव प्रजापति, रवि कुमार, बलिराम साहनी, जितेंद्र, रामअचल, प्रवीण मौर्य, संध्या, कमलावती, मंजू जायसवाल, विंध्यवासिनी, माधुरी, नंदनी, ज्ञानमती, समीमा, शीला, अनिता, जांति देवी सहित सम्पतिहा गांव के कई लोग शामिल हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here