Hartalika Teej festival news

chauthastambhup.com । नौतनवां ।

महिलाओं के लिए विशेष पर्व के रूप में माने जाने वाले हरतालिका तीज को लेकर पूरे देश में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस त्योहार में महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना कर अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं। साथ ही इस पर्व में महिलाएं बिना कुछ खाए दिन भर व्रत रहती हैं और रात में पति के हाथों पानी पीकर अपना उपवास तोड़ती हैं।

यह भी पढ़ें:-

● मंदिर बनने से पहले ही राम जन्मभूमि ट्रस्ट में सेंध, जालसाजों ने उड़ाए लाखों रुपए

● एक दशहरा ऐसा भी, जहां हुई रावण की पूजा

महराजगंज जनपद के नौतनवां नगर में हरतालिका तीज को लेकर गोरखा समाज की महिलाओं ने आज से ही तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल कस्बे में रहने वाली गोरखा समाज की महिलाएं इस त्यौहार को काफी भव्य और अलग तरीके से मनाती हैं। इस दिन गोरखा समाज की महिलाएं अपना पारंपरिक नृत्य भी करती हैं।

Hartalika Teej festival news

गोरखा समाज से आने वाली ज्योति थापा ने बताया कि, यह त्योहार हर साल यहां मनाया जाता है। इस दिन हम आपस में मिलकर अपना एक अलग तरह का पारंपरिक नृत्य करते हैं। इस बार कोरोना काल की वजह से भीड़ कम है। लेकिन हमारा उत्साह चरम पर है।

वहीं मनीषा थापा ने कहा कि, तीज का पर्व सभी सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्व त्यौहार है। कल महिलाएं अपने मायके जाएंगी और उसके अगले दिन शिव का व्रत रहेंगी। माता पार्वती ने यह व्रत शिव के लिए रखा था। कल कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष सावधानियां बरती जाएंगी।

Hartalika Teej festival news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here