chauthastambhup.com । महराजगंज ।

उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे राजनीतिक दलों की सरगर्मियां बढ़ती नजर आ रही है। आज दिनाँक 26/06/2021 दिन शनिवार को महराजगंज जिले से भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी रविकान्त पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया है।

पर्चा दाखिला के दौरान महराजगंज जिले के प्रभारी प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, जिला अध्यक्ष परदेशी रविदास, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी मौजूद रहे।

इसके अलावा भाजपा के महराजगंज जिला पार्टी कार्यालय पर एक स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया। जिसके मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि, जब से महराजगंज जनपद में जिला पंचायत का चुनाव अपने अस्तित्व में आया है। तब से अब तक लगातार छठी बार भारतीय जनता पार्टी का इस पद पर अधिपत्य रहा है। हम अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस बार का चुनाव भी जीतेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here