बालीवुड के 5 अभिनेता जिन्होंने की है 3-4 शादियां, एक ने तो अपने से आधी उम्र की लड़की को बना लिया दुल्हन

बालीवुड के 5 अभिनेता जिन्होंने की हैं तीन-चार शादियां : नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है https://mudrasamadhan.com/demo4/ पर।

दोस्तों हम और आप जैसे आम नागरिक एक से अधिक शादी करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन अपनी फिल्म इंडस्ट्री की बात ही कुछ अलग है। बॉलीवुड में ऐसे कई प्रसिद्ध अभिनेता हैं। जिन्होंने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-चार शादियां की हैं। जिनमें से कुछ ने तो अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ शादी रचाई है।

दोस्तों आज हम बॉलीवुड के पांच ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्होंने तीन-चार शादियां की हैं। तो आइए जानते हैं। —

Sanjay Dutt: बालीवुड के फेमस अभिनेता संजय दत्त के बारे में कौन नहीं जानता। संजय दत्त हमेशा से अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। संजय दत्त की पहली शादी 1996 में ऋचा शर्मा से हुई थी। कैंसर से उनकी मौत के बाद संजय ने दूसरी शादी रिया पिल्लई से की। रिया से तलाक के बाद संजय की जिंदगी में मान्यता ने दस्तक दी। फिलहाल दोनों खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Kran Singh Grover: अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की पहली शादी 2008 में अभिनेत्री श्रद्धा निगम के साथ हुई थी। कुछ मनमुटाव के बाद कुछ ही महीनों में दोनों का तलाक हो गया। उन्होंने दूसरी शादी 2012 में टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के साथ की। यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया। फिर करण की जिंदगी में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु की एंट्री हुई। वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ खुश हैं।

Kamal Hasan: साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की पहली शादी 1978 में मशहूर क्लासिकल गायिका वाणी गणपति के साथ हुई। 10 साल बाद दोनों के बीच का रिश्ता टूट गया और कमल ने सारिका से दूसरी शादी कर ली। कमल की यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया। कुछ समय बाद साउथ सुपरस्टार गौतमी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे। हालांकि दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर इस शादी का ऐलान नहीं किया है। लेकिन मीडिया में इनके शादी की खबरें आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें:

https://mudrasamadhan.com/demo4/5-bollywood-actresses-who-have-done-more-than-one-marriage-the-name-of-shaheed-kapoors-mother-is-also-included-in-the-list/

Kabir Bedi: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर कबीर बेदी ने भी चार शादियां की हैं। जिनमें से एक तो उनसे आधी उम्र की है। कबीर ने पहली शादी बंगाली डांसर प्रोतिमा बेदी से 1969 में की थी। फिर वे ब्रिटिश मूल की फ़ैशन डिज़ाइनर सुसान हम्फ्रीज को अपना दिल दे बैठे और उनसे दूसरी शादी कर ली। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। 90 के दशक में कबीर की शादी टीवी प्रस्तोता निक्की से हो गई। यह रिश्ता भी कुछ खास नहीं चला और टूट गया। जिसके बाद 71 वर्ष की उम्र में उन्होंने चौथी शादी अपने से लगभग आधी उम्र की लड़की परवीन दुसांज से कर ली। दोनों खुशी खुशी अपनी मैरेज लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं।

Kishor Kumar: गुजरे जमाने के बेहतरीन सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की तो चार शादियां हुई थी। कुमार की पहली शादी 1950 में रुमा गुहा के साथ हुई। दूसरी शादी उन्होंने ने पुराने जमाने की प्रसिद्ध अदाकारा मधुबाला से 1960 में की। लेकिन 9 साल बाद अभिनेत्री की मौत हो गई। उसके बाद किशोर ने एक्ट्रेस योगिता बाली से तीसरी शादी रचाई। लेकिन ये शादी केवल 2 साल बाद ही टूट गई। जिसके बाद 1980 में किशोर कुमार चौथी शादी एक्ट्रेस लीना चंदावरकर से हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here