राजनीति डेस्क।।

C S UP NEWS संवाददाता, महराजगंज।।

आगामी चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने पदाधिकारियों में फेरबदल करना शुरू कर दिया है। उसी के तहत आज दिनांक 01/03/2021 दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति और महराजगंज जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के अनुमोदन पर समाजवादी पार्टी के नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव द्वारा नौतनवां विधानसभा कार्यकारणी के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। जिसमें नौतनवां और लक्ष्मीपुर ब्लॉक के तमाम सपा कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

SP assembly speaker released list of office bearers to join the ninth assembly assembly executive_
सपा विधानसभा अध्यक्ष ने जारी की पदाधिकारियों की सूची

समाजवादी पार्टी के नौतनवां विधानसभा कार्यकारिणी में शामिल होने वाले पदाधिकारियों के नामों की सूची:

हीरा साहनी उपाध्यक्ष नौतनवां, श्री प्रकाश गिरी उपाध्यक्ष लक्ष्मीपुर, राजाराम पासवान उपाध्यक्ष लक्ष्मीपुर, अवधेश पांडेय महामंत्री लक्ष्मीपुर, विक्रम यादव कोषाध्यक्ष नौतनवां, रामनाथ साहनी सचिव नौतनवां, शिवकुमार यादव सचिव लक्ष्मीपुर, बलराम वैश्य सचिव नौतनवां, टाईगर नसीम सचिव लक्ष्मीपुर, नागेंद्र यादव सचिव लक्ष्मीपुर, अमरमणि यादव सचिव लक्ष्मीपुर, दिनेश सिंह सचिव नौतनवां, इंद्रभान यादव सचिव नौतनवां, समीउल्लाह सचिव नौतनवां, नूरमोहम्मद सदस्य नौतनवां, दीनानाथ साहनी सदस्य लक्ष्मीपुर सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here