उत्तर प्रदेश डेस्क।।

C S UP NEWS संवाददाता, महराजगंज।।

दिनांक 26/02/2021 दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Terrific collision in tractor and Bolero, two died on the spot, four badly injured_
ट्रैक्टर और बोलेरो में भीषण टक्कर

बता दें कि, शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बारातियों से भरी बोलेरो सिसवा से होते हुए हरदी की तरफ जा रही थी। बोलेरो जैसे ही निचलौल के कोठीभार इलाके में पहुंची कि सामने से आ रही ट्रैक्टर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि बोलेरो और ट्रैक्टर दोनों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में दो की मौत और चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। हादसे का कारण ट्रैक्टर का हेड लाइट खराब होना बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here