राजनीति डेस्क।

C S UP NEWS, बलिया।।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने विश्व के सात अजूबों में शामिल आगरा के ताजमहल पर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि ताजमहल का नाम बदलकर राममहल या फिर शिवमहल होना चाहिए। वे यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने बंगाल चुनाव को देखते हुए ममता बनर्जी को लंकिनी और राक्षसी तक कह दिया।

BJP-MLA-bad-words-Rammahal-will-soon-make-Taj-Mahal-old-relationship-with-controversies
बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल

पहले भी दे चुके हैं कई विवादित बयान:

● मैं बार-बार यह बात कह रहा हूँ। भारत के कायाकल्प के लिए, हिंदुस्तान में हिंदुत्व बनाए रखने के लिए, भगवान ने योगी जी और मोदी जी को भेजा है।

● वर्तमान में जातिवाद केवल एससी-एसटी एक्ट के कारण से है। यदि इस अधिनियम को निरस्त कर दिया जाए तो कोई अस्पृश्यता नहीं होगी। एससी-एसटी एक्ट एवं आरक्षण ने जातिवाद को जीवित रखा है।

● राशन बाटने के दौरान भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा चलाई गई गोली का शिकार बने जय प्रकाश पाल गामा को अपराधी करार देते हुए कहा था कि, एक सैनिक के हाथों अपराधी की मौत हुई है।

● महात्मा गांधी की हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे आतंकवादी नहीं था। उसने एक गलती की थी।

● पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्रूर हृदय वाली महिला है।

● दुष्कर्म संस्कारों से जुड़ा हुआ है।

1 COMMENT

  1. जब अनपढ़ आदमी को विधायक जैसी कुर्शी दे दी जाती है तो ऐसे नीच बयान का उठना कोई बड़ी बात नही है।नाथूराम गोडसे आतंकवादी कैसे नही था इसके किसी के पास कोई स्पास्टिकरण नही है बस मन के ख्याली पुलाव पका लिए गए है।महात्मा गांधी जैसे महान इंसान जिन्होंने एक धोती में अपनी पूरी जिंदगी बिता दी उस शख्स को गोली मारने वाला देश द्रोही केसे नही होगा।भारत मे राष्ट्रपिता घोषित हो चुके महात्मा गांधी को नोवेल पुरष्कार से सम्मानित किया गया था लेकिन मरे हुए को नोबेल नहीं दिया जाता बस इसलिये भारत नोबेल पाने से वंचित रह गया।दुनिया का कोई भी इंसान मुझे बताये की किस युद्ध या किस रण क्षेत्र में नाथूराम गोडसे ने भारत की आजादी के लिए युद्ध लड़ा अंग्रेजो के खिलाफ।रही बात गांधी के ऊपर उठने वाले आरोपों की तो मैं बता दूं पहली बात तो जो लोग पाकिस्तान से भारत आये थे उनसे आर्मी कैम्प में रखा गया था जो कि पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर है वहां से दिल्ली की दूरी 900 किमी दूर है कैसे कोई दिल्ली की मस्जिदों में आकर ठहर सकता है वो भी पैदल चलकर।रही बात पाकिस्तान को 50 करोड़ देने की तो ये बात आजादी से पहले ही तय हो चुकी थी कि पूरे 400 करोड़ रुपये का 20 प्रतिशत यानी 75 करोड़ पाकिस्तान को मिलने थे जिसमें से सरदार पटेल ने पाकिस्तान को मात्र 20 करोड़ ही दिए थे।गांधी देश के पिता तब थे जब पाकिस्तान भारत से अलग नही हुआ था तो पाकिस्तान के साथ अन्याय कैसे कर सकते थे।और जहां तक अगर कोई भी माई का लाल गांधी को देशद्रोही साबित कर सकता हो तो मुझसे बहस कर के दिखाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here