chauthastambhup.com । हैदराबाद ।

देश में कोरोना लगातार बेकाबू होता जा रहा है। भारत में हालात बद से बदतर हो गए हैं। यह महामारी इंसानों से होते हुए अब जानवरों में भी फैलने लगी है। आज नेहरू जूलॉजिकल पार्क के आठ शेर संक्रमित पाए गए हैं।

आज दिनाँक 04/05/2021 दिन मंगलवार को हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में रखे 8 एशियाई शेर SARS-COV2 वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार शेर और चार शेरनियां हैं।

सभी शेरों को जूलॉजिकल पार्क में ही आइसोलेट कर दिया गया है। साथ आठ एशियाई शेरों और शेरनियों के संक्रमित पाए जाने पर नेहरू जूलॉजिकल पार्क को दो दिन के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here