सपा के महराजगंज जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची जारी #CSUP_NEWS
जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची जारी

राजनीतिक डेस्क।।

महराजगंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देश और उत्तर प्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर आज रविवार को समाजवादी पार्टी महराजगंज के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इस सूची में नए उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव और सदस्यों के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का स्वागत समारोह समाजवादी पार्टी के कार्यालय महराजगंज पर किया गया। जिसमें सभी चुने गए नए पदाधिकारियों के साथ समाजवादी पार्टी महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमीर हुसैन, नौतनवां के पूर्व विधायक कुँवर कौशल सिंह, रविंद्र उर्फ राजा, जगदंबा गुप्ता, अशोक यादव, विजय बहादुर चौधरी, कैलाश यादव, अमरजीत साहनी, भोला यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here