राजनीतिक डेस्क।।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि योगी सरकार वेंटिलेटर पर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राज्य में हो रही हत्याओं पर योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की। साथ ही योगी बदहाल कानून व्यवस्था पर यूपी की जानता से माफ़ी मांगे।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था आदित्यनाथ के रामराज्य में बर्बाद हो गयी है। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में मुजरिम बेखौफ और मनबढ़ हो गए हैं। राज्य की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। वह सांसे गिन रही है। लल्लू ने बताया कि कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी और स्वयं मैंने योगी को पत्र लिखकर खराब हो रही कानून व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही कानून एंव व्यवस्था के बारे में चेताया था। लेकिन योगी सरकार सुझावों को अनसुना कर राज्य के लोगों को झूठे आंकड़े दिखाकर गुमराह कर रही है।

यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी राज्य की खराब कानून व्यवस्था को लेकर ट्विटर पर भी आवाज उठा रही हैं। लल्लू ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को क्राइम से राहत न देकर आवाज उठाने वालों पर ही फर्जी केस दर्ज करवा रही है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि आदित्यनाथ सरकार के पास हत्याओं को रोकने के लिए कोई खाका नहीं है। यूपी में कभी कोरोना चरम पर तो कभी अपराध अपने शीर्ष पर है। प्रदेश में हत्याओं की बाढ़ आ गई है। लेकिन मुख्यमंत्री सदन में अपराध कम होने का दम्भ भरते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here