मनोरंजन डेस्क।।

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की बहुचर्चित फ़िल्म LAXMMI BOMB का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 22 घंटे में ही इस फ़िल्म के ट्रेलर को 80 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

#Laxmi_bomb_trailer_release_CHAUTHA_STAMBH_News_UttarPradesh1
Laxmi bomb trailer release

इस फ़िल्म में खिलाड़ी कुमार अभिनेत्री कियारा आडवानी के साथ अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में अक्षय का लुक उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग और मजेदार है। ट्रेलर में अक्षय कुमार एक महिला के किरदार में भी दिखाई दे रहे हैं।

देखें ट्रेलर…

https://youtu.be/xw0gE8QA1W0

कोरोना के कारण सिनेमाघरों के विकल्प के तौर पर इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। लक्ष्मी बॉम्ब दिवाली के मौके पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवंबर को रिलीज हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here