बालीवुड की 5 अभिनेत्री जिन्होंने की है एक से अधिक शादी, लिस्ट में शाहिद कपूर की मां का नाम भी है शामिल

बालीवुड की 5 अभिनेत्रियां जिन्होंने की है एक से अधिक शादी : नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है www.chauthastambhup.com पर।

दोस्तों बॉलीवुड की अभिनेत्रियां किसी भी मामले में अभिनेताओं से कम नहीं है। चाहे शादी का मामला हो या फिर स्टारडम का। अपने फ़िल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं। जिन्होंने एक से अधिक शादियां की है।

दोस्तों आज हम बॉलीवुड की पांच ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्होंने एक से अधिक शादी की है। तो आइए जानते हैं। —

Kirron Kher: फ़िल्म और टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) की पहली शादी मुम्बई के बिजनसमैन गौतम बेरी (Gautam Berry) से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद 1985 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसी वर्ष किरण की मुलाकात अपने को-स्टार और फ़िल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अनुपम खेर (anupam kher) से हुई और दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। किरण को पहले पति से एक बेटा है। जिसका नाम सिकंदर खेर (sikandar kher) है। किरण भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी हैं।

Neelam Kothari: 90 के दशक की सुपरस्टार गोविंदा (govinda) और नीलम कोठारी (Neelam Kothari) की हिट जोड़ी को कौन भूल सकता है। 2000 में नीलम कोठारी ने पहली शादी बैंकाक के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया (rishi sethiya) से की। जो यूके के एक बड़े व्यापारी के लड़के थे। दोनों का रिश्ता कुछ अच्छा नहीं रहा और तलाक हो गया। नीलम की दूसरी शादी 2011 में टेलीविजन के प्रसिद्ध एक्टर समीर सोनी (sameer soni) के साथ हुई। दोनों ने एक बच्ची को अडॉप्ट किया है और खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Neelima Azim: गुजरे जमाने की अभिनेत्री और शाहिद कपूर (shahid kapoor) की मां नीलिमा अजीम (Neelima Azim) ने तो तीन शादियां की हैं। नीलिमा अजीम ने पहली शादी पंकज कपूर (pankaj kapoor) से की थी। जोकि शाहिद कपूर के पिता हैं। फिर वे राजेश खट्टर (rajesh khattar) को अपना दिल दे बैठी और उनसे दूसरी शादी कर ली। जिससे उन्हें एक पुत्र ईशान खट्टर (ishan khattar) पैदा हुआ। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। नीलिमा अजीम ने साल 2004 में उस्ताद रजा अली खान (raza ali khan) से चौथी शादी रचाई। लेकिन पांच साल बाद यह रिश्ता भी टूट गया।

यह भी पढ़ें:

https://mudrasamadhan.com/demo4/5-bollywood-actors-who-have-done-3-4-marriages-one-has-made-a-girl-half-his-age-as-a-bride/

Jeba Bakhtiyar: 90 के दशक में फ़िल्म हिना से बॉलीवुड में छा जाने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्‍तियार (Jeba Bakhtiyar) ने भी चार शादी की है। जेबा की पहली शादी सलमान वालियानी (salman valiyani) के साथ हुई थी। जिससे दोनों को एक बेटी है। मनमुटाव के बाद जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। उन्होंने दूसरी शादी 1989 में बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी (javed zafari) के साथ की। यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। 1993 में तीसरे पति के रूप में जेबा बख्‍तियार की जिंदगी में मशहूर सिंगर अदनान सामी (adnan sami) की एंट्री हुई। जिससे उनको एक बेटा अजान सामी (azan sami) हुआ। जेबा ने चौथी शादी पाकिस्तान के सोहेल खान लेघाड़ी (sohel khan leghari) से की है। वह अपने चौथे पति के साथ खुश हैं।

Malaika Arora: बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हिंदी फिल्मों में अपने आइटम नम्बर्स के लिए जानी जाती हैं। मलाइका ने साल 1998 में सलमान खान (salman khan) के भाई अरबाज खान (arabaz khan) के साथ पहली शादी की। जिससे उनको अरहान (arhan) नाम का एक बेटा है। मलाइका और अरबाज की शादी 18 साल तक चली। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसी बीच मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर (arjun kapoor) के नजदीक आ गई और दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया। दोनों करीब 3 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। इनकी उम्र में 12 साल का अंतर है। मीडिया में मलाइका द्वारा अर्जुन कपूर के साथ जल्द ही दूसरी शादी करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

( image credit – google, facebook )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here