उत्तर प्रदेश डेस्क।।

सिद्धार्थनगर: विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में 22 करोड़ 83 लाख की लागत से बनने वाले पुल का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सेतु के बन जाने पर यहां के लोगों को लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र के सुकरौली व गौरा बाजार के पास स्थित नदी पर सेतु निगम विभाग द्वारा 22 करोड़ 83 लाख का पुल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसका आज बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि पुल के बन जाने से यहां के लाखों लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही अब यहां के नागरिकों को लम्बी दूरी नहीं तय करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही डेढ़ साल में पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। वहीं सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश यही रहेगी कि, डेढ़ वर्ष में पुल को तैयार कर इसे आवागमन के लिए शुरू कर दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here