chauthastambhup.com । महराजगंज ।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मैनियहवा गांव से सामूहिक दुष्कर्म का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां फोन से बुलाकर दो युवक एक लड़की के साथ बलात्कार कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता और फरेंदा सीओ सुनील दत्त दुबे ने मौके पर पहुंचकर वारदात के बारे में जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की की एक लड़के के साथ पहले से ही बातचीत होती थी। लड़के ने फोनकर लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। जहां पहले से ही घात लगाए लड़के के दो दोस्तों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि, कोल्हुई थाना के ग्राम मैनियहवा में एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की एक लड़के के साथ पहले से ही बातचीत होती थी। पूछताछ में पता चला है कि, लड़के ने लड़की को अकेले मिलने के लिए बुलाया था।

जहां लड़के के दो दोस्तों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। एसपी ने कहा कि, दोनों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here