अपराध डेस्क।।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी ‘गे डेटिंग ऐप’ (समलैंगिक पुरुषों को मिलाने वाला ऐप) के द्वारा मिले थे।

यह घटना दिल्ली के सरिता विहार क्षेत्र की है। जहां दोनों आरोपी ने युवक का मोबाइल लूटने का प्रयास किया। युवक द्वारा विरोध जताने पर कथित रूप से दोनों ने उसकी हत्या कर दी। सुमित और कार्तिक को अली विहार इलाके के सुनसान वन क्षेत्र से सन्नी दयाल के मर्डर मामले में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त आर. पी. मीणा ने बताया कि जांच में मृतक का मोबाइल उसके पास नहीं मिला। फोन कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) को खंगाला गया। सीडीआर की मदद से पुलिस अर्जुन कुमार तक पहुंची। जिसने मृतक का फोन सुमित द्वारा इस्तेमाल करने की बात बताई। पुलिस ने सुमित के पास से सन्नी का फोन बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा कि सुमित ने कार्तिक की सहायता से युवक के मर्डर की बात मानी है। सुमित और सन्नी दयाल एक डेटिंग ऐप के जरिए आपस में मिले थे। दोनों आरोपियों ने दयाल को मिलने के लिए एक सुनसान इलाके में बुलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here