नौतनवां: बुधवार को राष्ट्रीय कामगार कर्मचारी महासंघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा विधानसभा नौतनवां में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस संगठन का मुख्य मकसद कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाना है।
National Workers Employees Federation formed
कार्यकारिणी के सदस्यों को संबोधित करते हुए शैलेश कुमार ने कहा कि, संगठन का मकसद बेरोजगारों को रोजगार दिलाना है। एक व्यक्ति को रोजगार दिलाने का मतलब है, एक पूरे परिवार की जीविका चलाना। संगठन द्वारा कामगारों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि, संगठन चाहता है कि हमारे कामगार साथियों का उत्पीड़न बंद हो।
गठित की गई कार्यकारिणी में कृष्ण कुमार सिंह को विधानसभा नौतनवां का अध्यक्ष चुना गया। अजय शर्मा, सुदर्शन गिरी, दयाशंकर, प्रदीप, वीरेंद्र मौर्य, ऋषभ, जायसवाल को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही सतीश चन्द यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। नीरज गुप्ता, विजेंद्र सिंह, अभिमन्यु गुप्ता और राकेश वरुण महामंत्री बने। अमरनाथ सिंह, रामसूरत, राकेश प्रसाद, अखिलेश, सोनू चौधरी एवं श्यामसुंदर वरुण को मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महराजगंज श्याम कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, जहांरुदीन, रामाशीष यादव समेत कई लोग उपस्थिति रहे।
Nichlaul Farenda news today
chauthastambhup.com । निचलौल/फरेंदा ।
आज दिनाँक 23/07/2021 दिन शुक्रवार को निचलौल एसडीएम प्रमोद कुमार और सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट संजय...
महराजगंज डेस्क।।
C S UP NEWS, सिंदुरिया।।
21/03/2021 दिन रविवार को सिंदुरिया थाने (Sinduria Police Station) की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी...