महराजगंज डेस्क।।

मुड़िला: बुधवार को जिले के एक स्कूल में सेवा भारती महराजगंज द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने और नशा मुक्त बनाने पर जोर दिया गया।

Fashion becomes intoxicating among youth, drug trade is increasing in border areas #CSUP_NEWS
drug trade is increasing in border areas

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य महराजगंज विशाल वर्मा ने कहा कि, आप सभी लोग नशा मुक्ति के खिलाफ लोगों को जागरूक करें। साथ ही हम चाहते हैं कि पूरा देश नशा मुक्त हो। डॉक्टर नागेंद्र मद्धेशिया ने कहा कि, वर्तमान के युवाओं में शराब का सेवन करना, एक फैशन बन गया है। कोई भी व्यक्ति एक बार बीमार हुआ तो, वह हमेशा के लिए मरीज हो जाता है।

यस. एन. सिंह. आर. एन. सिंह के प्राचार्य श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि, सबसे पहले हमें अपने आप को टटोलना चाहिए। सभी को कोशिश करनी चाहिए कि उनके बच्चे नशे से दूर रहें। कार्यक्रम में संदीप सिंह (जिला सेवा विस्तार प्रमुख ‘सेवा भारती महराजगंज”), कृष्ण कुमार सिंह, अजय शर्मा, संतोष जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, गिरी, श्याम कुमार गुप्ता, सहित तमाम पदाधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here