रक्षा डेस्क।।
C S UP NEWS संवाददाता, महराजगंज।।
जीआरडी कूड़ाघाट गोरखा रेजिमेंट गोरखपुर द्वारा नगर के नौतनवां इंटर कॉलेज में नेपाली युवाओं के लिए सेना भर्ती का आयोजन किया गया है। यह भर्ती 4 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च को खत्म होगा। इस दौरान इंडियन आर्मी में शामिल होने के लिए नेपाल के कई जिलों से युवा पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि इंडियन आर्मी में क्षेत्र और अन्य बिंदुओं के आधार पर सैनिकों के कई रेजीमेंट होते हैं। गोरखा रेजिमेंट भी उसी में से एक है। इसी रेजिमेंट के तहत यह भर्ती आयोजित की गई है। बता दें कि 4 मार्च से 11 मार्च तक भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का फिजिकल टेस्ट होगा। 13 मार्च को 8 बजे से फिजिकल में सफल हुए युवाओं का लिखित परीक्षा लिया जाएगा। उसके बाद 15 मार्च तक डॉकोमेंटेशन का कार्य किया जाएगा।
