teenager recovered news basti

chauthastambhup.com । बस्ती ।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीते शुक्रवार की देर रात 02:30 बजे घर से शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने आज सुबह किशोरी को बेहोशी की हालत में घर से 5 किमी० दूर खेत से बरामद किया। लड़की अर्धनग्न अवस्था में थी। जिससे उसके साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-

● रात भर मोबाइल पर खेलता रहा गेम, सुबह कमरे से मिली युवक की लाश

● योगी के रामराज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद, बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर किसान नेता को उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मांझा लोनिया पुरवा गांव में बीती रात एक 15 वर्षीय लड़की घरवालों से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। जब किशोरी काफी देर बाद भी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन रात होने की वजह से परिजन उसे ढूंढ नहीं पाए। आज शनिवार की सुबह 06:30 बजे लड़की अपने घर से 5 किलोमीटर दूर खेत में बेहोशी के हालत में मिली। लड़की के शरीर पर काटे के निशान थे और वह खून से लथपथ थी।

teenager recovered news basti

नाबालिग के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़ा भी नहीं था। वह केवल लोवर पहनी हुई थी। साथ ही किशोरी के मुंह में ब्लेड डालकर कपड़े से बांध दिया गया था। उसके नाजुक अंगों पर भी गंभीर घाव थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने नाबालिग को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेज दिया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

वहीं बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि, ग्राम मांझा लोनिया पुरवा से सूचना प्राप्त हुई की उसी गांव की एक लड़की अपने घर से 5 किलोमीटर दूर खेत में बेहोशी के हालत में मिली है। जिसके शरीर पर बहुत सारे घाव हैं और खून बह रहा है। परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी कप्तानगंज लेकर गए। पुलिस भी टाइम पर पहुंच गई थी। नाबालिग का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। जहाँ उसकी हालत अब सामान्य है। उन्होंने बताया कि, लड़की के भाई से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

teenager recovered news basti

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here