rape accused news brijmanganj

chauthastambhup.com । फरेंदा ।

आज दिनाँक 10/09/2021 दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दूबे के नेतृत्व में बृजमनगंज पुलिस ने मु०अ०सं० 146/2021 धारा 376 भा०द०वि० व 3/4 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-

● दस हजार रुपये और दस शीशी शराब न देने पर मिली जान से मारने की धमकी, बृजमनगंज पुलिस ने सिरफिरे को किया गिरफ्तार

● बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी को गोली मार लूटने की बना रहे थे योजना, सर्विलांस की मदद से चार अभियुक्त मोहनापुर ओवरब्रिज से गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि, पुलिस द्वारा स्थानीय थाने पर पहले से ही पंजीकृत अपराध संख्या 146/2021 धारा 354 भारतीय दंड विधान से सम्बन्धित एक अभियुक्त को आज शुक्रवार को समय करीब 07:45 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम कवलपुर टोला उकड़हिया से गिरफ्तार किया गया। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उपरोक्त मुकदमा में धारा 376 भा०द०वि० व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की है।

rape accused news brijmanganj

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त का नाम और पता अरबाज पुत्र मुमताज, उम्र 19 वर्ष, निवासी कवलपुर टोला उकड़हिया, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज कमलेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अनघ कुमार, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल विशाल यादव, कांस्टेबल संजीव कुमार शामिल रहे।

rape accused news brijmanganj

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here