Police transfer news maharajganj
chauthastambhup.com । महराजगंज ।
आज दिनाँक 22/09/2021 दिन बुधवार को देर शाम महराजगंज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने जनपद के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। नए आदेश के अनुसार जिले के सत्रह उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। तबादला किये गए स्थानों में निचलौल, नौतनवां, कोठीभार, श्यामदेउरवा, घुघली, बृजमनगंज, परसामलिक, ठूठीबारी, चौक, सिन्दुरिया, फरेन्दा, पुरन्दरपुर, पुलिस लाईन, कोल्हुई, पनियरा व कोतवाली शामिल है।
यह भी पढ़ें:-
उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह- चौकी प्रभारी शीतलापुर (थाना निचलौल) से चौकी प्रभारी घुघली, उपनिरीक्षक बृजराज यादव- थाना घुघली से थाना नौतनवां, उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव- थाना श्यामदेउरवा से थाना कोठीभार, उपनिरीक्षक भारत भूषण यादव- थाना चौक से थाना ठूठीबारी, उपनिरीक्षक ऋतुराज सुमन- थाना सिन्दुरिया से एसएसआई थाना फरेन्दा, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता- चौकी प्रभारी घुघली से चौकी प्रभारी सम्पतिहा (थाना नौतनवां)
नायाब दरोगा सूर्यभान यादव- थाना कोठीभार से थाना पुरन्दरपुर, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह- थाना घुघली से थाना निचलौल, उपनिरीक्षक दिनेश पाण्डेय- पुलिस लाईन से थाना बृजमनगंज, उपनिरीक्षक भगवान बख्खा सिंह- थाना ठूठीबारी से थाना घुघली, उपनिरीक्षक गुलाब यादव- चौकी प्रभारी जोगियाबारी (थाना कोल्हुई) से थाना सिन्दुरिया, उपनिरीक्षक गंगा राम यादव- चौकी प्रभारी सम्पतिहा (थाना नौतनवां) से चौकी प्रभारी शीतलापुर (थाना निचलौल)
सब-इंस्पेक्टर दिलीप कुमार- थाना फरेंदा से चौकी प्रभारी जोगियाबारी (थाना कोल्हुई), उपनिरीक्षक मो० इस्माइल खान- थाना पुरंदरपुर से थाना पनियरा, उपनिरीक्षक रामचरन- चौकी प्रभारी खुटहां (थाना पनियरा) से चौकी प्रभारी चिउटहां (थाना सिन्दुरिया), उपनिरीक्षक रामशंकर चौधरी- चौकी प्रभारी चिउटहां (थाना सिन्दुरिया) से चौकी प्रभारी खुटहां (थाना पनियरा), उपनिरीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह- कोतवाली / पुलिस लाईन से थाना परसामलिक भेजा गया है।
Police transfer news maharajganj