nautanwa assembly Candidate news

chauthastambhup.com । नौतनवां ।

महराजगंज जनपद के नौतनवां विधानसभा सीट से कांग्रेस द्वारा 2 फरवरी की देर रात सदामोहन उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से ही नौतनवां के कांग्रेसी नेताओं में खलबली मच गई है। टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही रमाकांती त्रिपाठी ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े:-

● चोरों की नौतनवां पुलिस को खुली चुनौती, ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़ लाखों रुपये लेकर फरार

रमाकांती त्रिपाठी ने कहा 27 साल तक कांग्रेस पार्टी ने मुझसे काम करवा कर मेरा सम्पूर्ण जीवन बर्बाद कर दिया। यह बेहद शर्मनाक बात है। कांग्रेस ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा देकर संघर्ष करने वाली लड़की का ही शोषण किया है। पार्टी ने 27 वर्षों से दिल्ली, लखनऊ, बनारस, बस्ती एवं गोरखपुर की रैली में प्रचार करवा कर मेरा करोड़ों रुपए बर्बाद कराया। साथ ही पार्टी में सदस्यता और टिकट के नाम पर धनादोहन करते हुए मुझे टिकट नहीं दिया।

nautanwa assembly Candidate news

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की “लड़की हूँ लड़ सकती हूं” की घोषणा के अनुसार महराजगंज जिले में दो महिला प्रत्याशियों को टिकट मिलना था, लेकिन जनपद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व शून्य है। कांग्रेस पार्टी जुमलेबाज पार्टी है। साथ ही रमाकांती त्रिपाठी ने कहा कि यदि मैं अन्य पार्टी के लोगों की बात सुनी होती तो आज कैबिनेट मंत्री होती। मैं दिल से कांग्रेस पार्टी को बद्दुआ देती हूं। काग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी गद्दार व जुमलेबाज पार्टी है।

nautanwa assembly Candidate news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here