brijmanganj news today up: एसएसबी जवान के वेश में रामा साहनी निकला जल्लाद, गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, बच्चे की मौत

chauthastambhup.com । फरेंदा ।

आज दिनाँक 19/07/2021 दिन सोमवार को महराजगंज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवपुर अदरौला में छुट्टी पर घर आये एसएसबी के सिपाही ने बीते शनिवार को गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी थी। जिससे पीड़ित महिला के पेट में पल रहे 3 महीने के भ्रूण का नुकसान हो गया था।

उक्त अपराध के जुर्म में पुलिस द्वारा एसएसबी के जवान रामा साहनी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही मु०अ०सं० 175/21 धारा 323, 504, 506, 316 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह घटना दोनों पक्षों में आपसी विवाद के दौरान घटी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त रामा साहनी पुत्री स्व० झीनक और रमाशंकर पाल पुत्र स्व० अक्षैवर पाल निवासी ग्राम शिवपुर अदरौला के बीच पुरानी रंजिश को लेकर दिनाँक 17/07/2021 को मारपीट हो रहा था।

brijmanganj news today up

इसी दौरान रमाशंकर पाल की बहन अनिता बीच-बचाव के लिए आई। तभी आरोपी एसएसबी जवान रामा साहनी ने उसके पेट पर लात मार दी। जिससे पीड़ित महिला के प्राइवेट पार्ट से खून आने लगा और कुछ देर बार गर्भ में पल रहा 3 महीने का बच्चा बाहर आ गया। जोकि पेट पर गंभीर चोट लगने से पहले ही मर चुका था।

उक्त घटना के संबंध में आज फरेंदा क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे के कुशल पर्यवेक्षण में बृजमनगंज पुलिस ने आरोपी रामा साहनी को सुबह करीब 9:30 बजे विजय सलहिया तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में बृजमनगंज पुलिस की तरफ से उपनिरीक्षक हरिकिशोर मिश्र, चौकी प्रभारी लेहड़ा मंदिर, कांस्टेबल सुजीत कुमार और कांस्टेबल अवधेश कुमार शामिल रहें।

brijmanganj news today up: एसएसबी जवान के वेश में रामा साहनी निकला जल्लाद, गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, बच्चे की मौत

यह भी पढ़ें:-

डीह के जमीनी विवाद में मनबढ़ युवक ने चलाई गोली, पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हाइवे किनारे पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here