adityanath tour news maharajganj

chauthastambhup.com । महराजगंज ।

कल शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराजगंज जनपद के बाढ़ राहत केंद्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम द्वारा महराजगंज जिले के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित तहसीलों में शामिल निचलौल, नौतनवां और फरेंदा के हवाई सर्वेक्षण करने के भी आसार हैं। साथ ही योगी आदित्यनाथ फरेंदा में बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। दरअसल इसके पहले भी बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह महराजगंज के बाढ़ ग्रसित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-

● पहाड़ी नदियों के बाढ़ से कराहता महराजगंज, सभी स्वघोषित जनप्रतिनिधि हुए अंडरग्राउंड

● जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर बंगाल चुनाव की याद ताजा करना चाहती है भाजपा

बता दें कि कल शनिवार को 12:30 बजे मुख्यमंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर फरेंदा तहसील क्षेत्र के कालीनगर, शाहाबाद के जी० एस० नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। फिर वहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा 12:40 पर फरेंदा के बाढ़ राहत केन्द्र पर पहुंचेंगे। जहां वह 01:20 बजे तक वहां पहले से उपस्थित बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनमें राहत सामग्री वितरित करने के साथ ही पत्रकार वार्ता करेंगे। लगभग 1 घंटे तक महराजगंज जनपद में रहने के बाद मुख्यमंत्री वापस 01:30 बजे अन्य जगह के लिए रवाना हो जाएंगे।

adityanath tour news maharajganj

दरअसल बीते 29 अगस्त को नेपाल के पहाड़ी नदियों के अचानक बढ़े जलस्तर के कारण नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के नौतनवां, फरेंदा और निचलौल से होकर बहने वाली नदियों में बाढ़ आ गया था। महराजगंज के लगभग 120 गांव इस बाढ़ की चपेट में आ गए थे। साथ ही करीब 45 से 50 गांवों में पानी घुस गया था। जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के जल एवं शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने महराजगंज के बाद पीड़ित इलाको का हवाई दौरा किया था।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महराजगंज आगमन को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। जिला प्रशासन द्वारा जोरो-शोरो से तैयारियां की जा रही हैं। सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए महराजगंज जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल की निगरानी की जा रही है। इसी के तहत आज शुक्रवार को दोनों अधिकारियों ने समारोह स्थल पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया है। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

adityanath tour news maharajganj

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here