महराजगंज डेस्क।।

नौतनवां: सेवा भारती द्वारा स्वंय सहायता समूह का गठन किया गया। इस समूह का उद्देश्य महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही समूह के सदस्यों ने हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता मनीषा बाल्मीकि की याद में एक शोकसभा का आयोजन भी किया।

#Seva_Bharti_HathRas_CHAUTHA_STAMBH_News_UttarPradesh1
members tribute to Manisha

सेवा भारती महराजगंज ने ग्राम जारा में ‘जय माँ लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह’ का गठन किया। पानमती देवी को संगठन का अध्यक्ष, अनारी देवी कोषाध्यक्ष एवं सुनीता देवी को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। समूह में कुल 12 महिलाओं को शामिल किया गया है।

दरिंदों को मिले फांसी: कार्यक्रम में सेवा भारती महराजगंज के ‘जिला सेवा विस्तार प्रमुख’ संदीप सिंह ने कहा कि, “संगठन पिछले 10 वर्षों से आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और अति पिछड़े इलाकों में निश्वार्थ भाव से काम कर रहा है। इसके तहत गांव-गांव में स्वयं सहायता समूह का गठन कर, महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। मां लक्ष्मी समूह की अध्यक्ष पानमती ने कहा, “दरिंदे लगातार दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन सिर्फ मूक दर्शक बना हुआ है। सरकार से मांग है कि कोई ऐसा कानून बने, जिसमें बलात्कारियों को सीधे फाँसी की सजा दी जाए।

इस बैठक में कृष्ण कुमार सिंह, अनुराधा, विमला, किरन, सुंदरी, इंदर तिवारी, सुभागी, द्रौपदी, विमला, इंद्रावती, मंजू, विश्वनाथ सहित तमाम लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here