भारत डेस्क।।

नई दिल्ली: कोविड-19 के बीच 18 दिनों के मानसून सत्र के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में भारत-चीन सीमा विवाद, कोविड-19 के रोकथाम की तैयारियों और जीडीपी सहित कई मुद्दों के छाए रहने के आसार हैं। विपक्ष इन सभी बिंदुओं पर बहस कराने की कोशिश करेगा। साथ ही केंद्र सरकार का पूरा ध्यान तकरीबन दो दर्जन विधेयकों को सदन से पास कराने पर होगी।

सोमवार को पहले दिन लोकसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही सुबह 9 बजे से शुरू होकर 1 बजे तक चलेगी। वहीं राज्यसभा में मानसून सत्र की शुरुआत शाम 3 बजे से होगी। बाकी 17 दिनों तक लोकसभा की कार्यवाही शाम को एवं राज्यसभा की बैठक सुबह में चार घंटे तक होगी। सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिर 1 घंटे के लिए सदन स्थगित रहेगा। उसके बाद ही लोकसभा और राज्यसभा में बहस शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि केंद्र सभी बिंदुओं पर बहस कराने के लिए राजी है। उम्मीद है कि सभी विपक्षी दलों का साथ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here