मनोरंजन डेस्क।।

C S UP NEWS, दिल्ली।।

दिल्ली पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले एक भोजपुरी अभिनेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा तलाशी में उसके पास से 50 लाख के नकली नोट बरामद हुए हैं। पकड़ा गया अभिनेता फिल्मों में दिखाई देने के साथ ही भोजपुरी के कई वीडियो एलबम में भी नजर आ चुका है। साथ ही पुलिस ने एक प्रोड्यूसर को भी हिरासत में लिया है।

Bhojpuri actor set up fake notes factory to compensate for loss in lockdown, know actor's name_
जानें एक्टर का नाम

बता दें कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन की वजह से देश के अधिकतर लोग बेरोजगार हो गए थे। बेरोजगारी से निपटने के लिए कई लोगों ने गलत रास्ता अपना लिया था। भोजपुरी अभिनेता मोहम्मद शाहिद भी उन्हीं में से एक है। जिसने अपने नुकसान की भरपाई के लिए एक प्रोड्यूसर के साथ मिलकर नकली नोट छापने और गाड़ी चुराने का काम शुरू किया था। जिसे अब दिल्ली पुलिस ने 50 लाख के जाली नोट और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार जब दिल्ली पुलिस ने हरी नगर इलाके में छापेमारी की तो इस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने बताया कि, अभिनेता मोहम्मद शाहिद भोजपुरी फ़िल्म इलाहाबाद टू इस्लामाबाद में काम कर चुका है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुका है। ‘साहिल सनी’ नाम से उसका खुद का फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here