पर्यावरण डेस्क।।

तिरुवनंतपुरम: मध्य केरल के इडुक्की जिले के दर्शनीय पहाड़ी इलाके में राज्य द्वारा संचालित ‘हरित केरलम’ के तहत प्रवेश विन्दुओं पर पांच ‘हरित जांच चौकियां’ स्थापित की गई हैं। ताकि क्षेत्र को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के साथ ही उसके पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा की जा सके।

Unique experiments in Kerala to save environment, five green posts established #CSUP_NEWS_
five green posts established

अधिकारियों ने कहा कि, ब्रिटिशकालीन बागान शहर वागामोन अपनी हरियाली और शानदार घास के मैदानों के लिए जाना जाता है। लेकिन काफी समय से यहां प्लास्टिक एवं अन्य कचरा बढ़ गया था। इस अभियान के तहत शहर की सुंदरता और पारिस्थितिकी तंत्र सुधारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 4 वर्ष पहले ‘हरित केरलम’ अभियान शुरू किया था।

इस अभियान के उपाध्यक्ष टी.एन. सीमा ने कहा कि, केरल में पहली बार वागामोन में इस प्रकार की हरित चौकियां स्थापित की गई हैं। यह पहल ‘हरित पर्यटन’ का एक प्रायोगिक मॉडल है। जिसे इस अभियान के तहत कार्यान्वित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here