राजनीति डेस्क।।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में कई पदों पर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव के पद से मुक्त कर दिया गया। साथ ही पार्टी की नीति बनाने वाली सर्वोच्च संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का भी पुनर्गठन किया गया है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिवों और प्रभारियों की एक नई सूची जारी की गई है। एक बयान के अनुसार पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल भोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को पद मुक्त कर दिया गया है।

सोनिया गांधी ने पार्टी के संगठनात्मक और अन्य कार्यों से संबंधित मामलों में उनकी सहायता के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने (AICC) केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण का भी पुनर्गठन किया। हरियाणा में आजाद की जगह विवेक बंसल को कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले ही कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर पार्टी में महत्वपूर्ण बदलाव की मांग की थी। इस लेटर कांड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद का नाम प्रमुखता से शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here