धर्म/संस्कृति डेस्क।।

C S UP NEWS संवाददाता, महराजगंज।।

दिनांक 03/03/2021 दिन बुधवार को महावीर अखाड़ा नौतनवां द्वारा भगवती जागरण एवं झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी की सुप्रसिद्ध लोक गायिका देवी शामिल हुई। देवी अपने गीतों से समारोह की शोभा बढ़ाने पहुंची थी। कार्यक्रम का आयोजन मां बनैलिया मंदिर परिसर में किया गया था।

Famous folk singer Devi joined Maa Bhagwati Jagran, tied with melodious voice_
मां भगवती जागरण में शामिल हुई प्रसिद्ध लोक गायिका देवी

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही आयोजकों और प्रशंसकों द्वारा सिंगर देवी का भव्य स्वागत किया गया। देवी ने कई प्रसिद्ध भक्ति और लोक गीतों को गाकर परिसर में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में मौजूद लोग समय समय पर ताली बजाकर देवी का साथ देते भी नजर आए। बता दें कि लोक गायिका देवी का नौतनवां कस्बे में पहली बार आगमन हुआ था। देवी के साथ ही फ़िल्म अभिनेता बालगोविंद बंजारा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here