गोरखपुर डेस्क।।

प्रो. राजेश सिंह दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने। राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। राजेश सिंह जल्द ही नए कुलपति का पदभार ग्रहण करेंगे। उनकी नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की गई है। प्रो. राजेश सिंह इससे पहले बिहार के पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

दरअसल दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय वर्तमान कुलपति प्रो. वीके सिंह का कार्यकाल 28 अगस्त तक ही था। वीके सिंह को अप्रैल में तीन महीने एवं जुलाई में एक महीने के लिए कार्य विस्तार भी मिल चुका था। प्रो. राजेश स्थाई रूप से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक हैं। उन्होंने हरियाणा के हिसार से पढ़ाई की है। आनुवंशिक विज्ञान में एमएससी करने के बाद उन्होंने हैदराबाद से बतौर वैज्ञानिक अपने करियर की शुरुआत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here