उत्तर प्रदेश डेस्क।।

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना दो-चार लोगों के मरने की घटनाएं आम हो चली हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल-प्लाजा पर काम करने वाले टोलकर्मी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मांट निवासी विनोद कुमार कई वर्षों से यमुना एक्सप्रेस-वे पर पेड़-पौधों लगाने और उसमें पानी डालने का काम करता था। वह काम खत्म कर मांट टोल से नोएडा की तरफ अपनी साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी उसे लेकर जिला अस्पताल मथुरा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर यमुना एक्सप्रेस-वे को जाम कर दिया, और 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करने लगे। करीब 1 घंटे तक एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से ठप रहा। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मांट रविकांत पाराशर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क को खाली किया। लेकिन थोड़े समय बाद ही ग्रामीणों ने एक बार फिर से एक्सप्रेस-वे को जाम कर दिया। देर रात तक परिजन ग्रामीणों के साथ एक्सप्रेस-वे पर ही डटे रहे। विनोद के भाई पूरन दास ने बताया कि घर में विनोद ही अकेला कमाने वाला था। विनोद के तीन बच्चे हैं। अतः उनके भरण-पोषण के लिए 10 लाख रुपए का हर्जाना मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here