अपराध डेस्क।।

C S UP NEWS संवाददाता, महराजगंज।।

दिनांक 24/02/2021 दिन बुधवार को महराजगंज पुलिस ने कोल्हुई थाने के जोगियाबारी में हुए मक्खन हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्या के आरोप में मृतक मक्खन की पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूली की है।

Police reveals butter murder case, wife conspired with lover_
मक्खन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

बता दें कि बीते 20 फरवरी को पुलिस ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम जोगियाबारी के पास एक आम के बगीचे से बड़ाहरी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग मक्खन की लाश बरामद की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। 24 फरवरी को महराजगंज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में इस हत्याकांड का खुलासा किया गया। साथ ही इस घटना में शामिल मक्खन की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एसपी ने बताया कि, मृतक मक्खन की पत्नी का पिछले आठ वर्षों से गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही मृतक की पत्नी ने पति मक्खन को मृत बताकर अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन जब इसकी जानकारी मृतक मक्खन को हुई तो वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। जिसके बाद मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहे की रॉड से उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश को आम के बगीचे में फेंक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here