महराजगंज डेस्क।।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को आमिर हुसैन को महराजगंज का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया। साथ ही डॉक्टर मनोज यादव को भी कुशीनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर परतावल के पिपरिया गांव के रहने वाले आमिर हुसैन को उत्तर प्रदेश के महराजगंज का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर आमिर हुसैन को जिलाध्यक्ष घोषित किए जाने की जानकारी दी। उसके साथ ही पटेल ने डॉक्टर राजेश यादव को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की भी सूचना दी।

जिलाध्यक्ष चुने जाने पर आमिर हुसैन के समर्थकों में खुशी का माहौल है। सपाइयों ने परतावल चौक स्थित उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। आमिर अल्पसंख्यक सभा के पूर्व महासचिव व यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करूँगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here