विदेश डेस्क।।

वाशिंगटन: अंतरिक्ष केंद्र में भेजे जाने वाले एक अंतरिक्षयान का नाम भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा गया है। दरअसल एक अमेरिकी व्यावसायिक मालवाहक अंतरिक्षयान को नासा की दिवंगत अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को समर्पित किया गया। उनके द्वारा मानव अंतरिक्षयान में किए गए प्रमुख योगदानों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्षयान एवं रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी नॉर्थग्रुप ग्रमैन ने कहा कि उसके अगले अंतरिक्षयान सिग्नेस का नाम मिशन विशेषज्ञ की सम्मान में “एस.एस कल्पना चावला” रखा जाएगा। बता दें कि 2003 में एक अंतरिक्षयान दुर्घटना में चालक दल के 6 सदस्यों सहित कोलंबिया में कल्पना चावला की मृत्यु हो गई थी। कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा कि “हम कल्पना चावला का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्षयात्री के रूप में नासा में इतिहास बनाया था। मानव अंतरिक्षयान में उनके द्वारा किए गए कार्यों का लंबे समय तक प्रभाव रहेगा।”

कंपनी की वेबसाइट पर लिखा गया कि “नॉर्थरोप ग्रमैन एनजी-14 सिग्नस अंतरिक्षयान का नाम पूर्व अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के नाम पर रखकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह कंपनी की परंपरा है कि वह हर एक सिग्नस का नाम अंतरिक्षयान में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वालों के नाम पर रखता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here