भारत डेस्क।।

नई दिल्ली: सोमवार को किसान नेताओं ने केंद्र के नए कृषि बिल के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी है। किसान नेताओं ने कहा कि अब देश के सभी जिला मुख्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शन से और अधिक लोगों के जुड़ने की संभावना है।

किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल, कृषि बिल के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन #CSUP_NEWS
Farmers start hunger strike

बता दें कि आज सिंधु बॉर्डर पर किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भूख हड़ताल शुरू किया है, तो दूसरी तरफ रविवार को किसानों के एक बड़े समूह ने हरियाणा-राजस्थान सीमा पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे को ब्लॉक कर दिया था। राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत सोमवार को किसानों का देश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना देने का कार्यक्रम भी है। पूरे देश में किसानों के बड़े प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शहर की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि, वह सोमवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से ‘‘अहम त्यागने और कानूनों को रद्द करने’’ की अपील की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here