कोरोना डेस्क।।

चीन की महिला वैज्ञानिक ली-मेंग यान ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस मनुष्यों ने बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि कोविड-19 मानव द्वारा निर्मित है, और इसे साबित करने के लिए उनके पास पुख्ता सबूत हैं।

ली-मेंग ने कहा कि कोरोना वायरस वुहान के बूचड़खाने से नहीं, बल्कि एक लैब से आया था। महामारी का अध्ययन करने वाली वैज्ञानिकों ने बताया कि किसी भी वायरस की उत्पत्ति के बारे में जानकारी रखने वाला व्यक्ति पहचान सकता है, कि यह मानव निर्मित है। जब ली-मेंग से पूछा गया कि गए अगर कोरोना वायरस वुहान के मीट मार्केट नहीं उत्पन्न हुआ तो फिर इसकी उत्पत्ति कैसे हुई…? तो उन्होंने कहा कि यह वुहान की एक प्रयोगशाला से उत्पन्न हुआ था। यह प्राकृतिक नहीं बल्कि मानव निर्मित था।

ली-मेंग ने बताया कि वह जल्द ही इसकी पुष्टि करेंगी कि यह वायरस मानव निर्मित था। उन्होंने चीनी सरकार पर वायरस को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया है। वैज्ञानिक ने पूरे विश्व में फैले महामारी के लिए सीधा चीन को जिम्मेदार ठहराया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here