महराजगंज डेस्क।।

नौतनवां: 10 सितंबर को जिले के मुडिला गांव के प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समारोह में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गोरक्षा प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक रमेश शामिल हुए। सह प्रान्त प्रचारक ने कहा कि देश की अखंडता और स्वाभिमान को बचाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा। हम सभी भारतीय हैं। साथ ही उन्होंने संगठित हिंदू सशक्त भारत और संस्कृति उत्थान जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महादेव मलिक, अनीश सिंह (जिला संयोजक बजरंग दल), हरीश चंद्र (जिला प्रचारक), सत्यदेव (प्रांत संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच), जितेंद्र निषाद, कृष्णा सिंह, रामकेश मद्धेशिया, अजय मौर्य, सुदर्शन प्रजापति, नागेश, सुनील यादव, सुग्रीव इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here