भारत डेस्क।।

लद्दाख: चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख में एक बार फिर से घुसपैठ की कोशिश की। सैनिकों ने दोनों देशों के बीच बनी पुरानी सहमति को तोड़कर यथास्थिति को बदलने की नापाक हरकत की है। भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब देते हुए इसे विफल कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने आज जारी एक बयान में बताया कि पूर्वी लद्दाख में 29 और 30 अगस्त की रात को चीनी सेना ने LAC को पार कर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की है। पिछले तीन महीने से भी ज्यादा समय से चल रहे विवाद के बीच चीनी सैनिकों ने पेगांग झील के दक्षिणी किनारे पर यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया है।

बयान में बताया गया कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना के इरादों को पहले ही भांप लिया था। उसके बाद भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब देते हुए उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। चीनी सैनिकों के इस हरकत से दोनों देशों में बनी सहमति का उल्लंघन हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई है। इस बयान में किसी के चोटिल होने की बात नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here