अपराध डेस्क।।

सम्पतिहा (महराजगंज): आज शुक्रवार को ग्राम कौलही के तालाब से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की की लाश बरामद की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्डम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Minor girl's body recovered from pond, bruises on her face #CSUP_NEWS_
Minor girl’s body recovered from pond

शरीर पर दिखे चोट के निशान: लड़की का नाम आखिर अली पुत्री जाहिदा खातून बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि, “लड़की 08/11/2020 को लगभग 7 बजे से ही गायब है। लेकिन मृतक लड़की के परिजनों द्वारा पुलिस में उसके गुमशुदी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई गई थी।” लड़की के शरीर और चेहरे पर चोट के काफी निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव के काली मंदिर के उत्तर तरफ स्थित तालाब में आज लगभग 2 बजे लड़की का शव पानी के ऊपर तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना के बारे में पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।

सम्पतिहा चौकी प्रभारी गुलाब यादव ने कहा कि, घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही लड़की के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here