महराजगंज डेस्क।।

परसामालिक (नौतनवां): रवि के फसलों की बुआई शुरू होते ही जिले में उर्वरक तस्करी का कारोबार अपने चरम पर पहुंच गया है। तस्करों द्वारा लगातार उर्वरकों की कालाबाजारी की जा रही है। परसामलिक थाना क्षेत्र के जिगिना-सेखुआनी में स्थित उर्वरक की दुकानों से तस्कर बेखौफ खाद को नेपाल पहुंचा रहे हैं।

क्रय-केंद्र की साठगांठ से सरकारी उर्वरक पहुंच रहा नेपाल, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाया आरोप_
Government fertilizer is reaching Nepal

चंडीथान, मुड़िला, भगवानपुर, रेहरा, सेवतरी, अहिरौली आदि सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्कर एक मोटरसाइकिल पर चार-चार बोरी उर्वरक लादकर नेपाल सीमा में प्रवेश करते हुए रोजाना देखे जा सकते हैं। तस्करों के मन मे पुलिस का थोड़ा भी खौफ नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, पुलिस की मिलीभगत से ही तस्करी के खेल को अंजाम दिया जाता है। जबकि किसानों का कहना है कि, घंटो लाइन में लगने के बाद बड़ी मुश्किल से हमें खाद मिल पाता है। इसके बावजूद हम लोगों से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा वसूला जाता है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि, घंटो लंबी लाइन में खड़े रहने के बावजूद हमें खाद नहीं मिल पाता है। यहाँ के तस्करों का क्रय-केन्द्रों से इतना गहरा संबंध है कि, साइट से पहले ही उन्हें उर्वरक उपलब्ध करा दिया जाता है। तस्करों के ढोने बाद जो खाद बचता है, उसी को किसानों में वितरित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here