महराजगंज डेस्क।।

महराजगंज जिले में लगातार कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौतों का आंकड़ा भी नहीं थम रहा है। शुक्रवार को जिले में एक कोरोना पीड़ित की मौत हो गई। जिले में कुल 121 नए कोरोना केस मिले हैं। साथ ही 4 लोगों को स्वस्थ होने पर हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई।

जिले में अब कोविड-19 के कुल केस 2681 हो चुके हैं। इसमें सक्रिय मामले 1869 हैं। अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर 781 लोग अपने घर जा चुके हैं। जिले में कुल मृतकों की संख्या 31 हो गई है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने कहा कि शुक्रवार को 121 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें नौतनवां में 15, बृजमनगंज में 1, धानी में 4, घुघली में 2, लक्ष्मीपुर में 5, महराजगंज में 15, मिठौरा में 7, निचलौल में 13, पनियरा में 2, परतावल में 22, फरेंदा में 22, सिसवा में 5 और अन्य दूसरों जगहों से 8 नए कोरोना पीड़ित मिले है।

जिले में अब तक 40 हजार 866 टेस्ट हो चुके हैं। 1010 कोरोना पॉजिटिव को होमआईशोलेसन में रखा गया है। जांच कमेटियों की नजर लगातार उन पर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here